करंट से मजदूर की मौत मामले में मकान मालिक पर केस दर्ज
नोएडा, अगस्त 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सोरखा गांव में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि मकान में बिजली के तार लापरवाही से लगाए गए थे, जिस कारण हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के सतिरया गांव निवासी सोबरन पिछले कई दिनों से सोरखा गांव में खेमचंद के मकान में राजमिस्त्री विजय के साथ बेलदारी का काम कर रहा था। 15 अगस्त की शाम करीब चार बजे मकान में काम के दौरान सोबरन को बिजली का करंट लग गया। उसे छुड़ाने के लिए राजमिस्त्री विजय कुमार पहुंचा तो उसे भी करंट लग गया। यह भी पढ़ें- Noida News: करंट से श्रमिक की मौत, मिस्त्री झुलसा दोनों को वहां मौजूद लोगों ने सेक्टर-39 जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोबरन को मृत घोषित कर दिया। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.