लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सरोजनीनगर के बेहटा गांव में सोमवार को टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर श्यामू रावत (36) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गुड़म्बा के सेक्टर-जे में शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर गुड़म्बा और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान झुलसे मासूम ने तोड़ा दम, कोहराम हादसे के चलते गांव में होने वाली कलश यात्रा भी रद्द कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.