मोतिहारी, जून 9 -- तुरकौलिया,निसं । थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत चीवटही गांव में मंगलवार दोपहर बिजली के तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय विनदेश्वरी सिंह की पत्नी पुनकालो देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनके इकलौते पुत्र विनय सिंह, पतोहू कालावती देवी तथा पोते-पोतियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि विनय सिंह के घर के समीप तेज हवा के कारण बिजली का तार जमीन पर गिर गया था। इसी दौरान पुनकालो देवी ने उसे हटाने का प्रयास किया, तभी वह करंट की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वही परिवार में मातम पसर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...