देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना के बीचगढ़ा गांव में बुधवार शाम 4 वर्षीय बालक मंचन कुमार को करंट लगने से झुलस गया। मामले की जानकारी परिवारवालों को होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार वह मां के साथ खेत गया था। खेत के कुआं में लगे मोटर देख रहा था, उसी दौरान तार की चपेट में आने से झुलस गया। डॉक्टर के अनुसार बालक की स्थिति सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...