मधुबनी, मई 4 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर। मधेपुर प्रखंड के भेजा थाने के बसीपट्टी गांव में सोमवार शाम बिजली करंट लगने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची बसीपट्टी वार्ड सात निवासी चंद्र विजय मंडल की दो वर्षीय मासूम पुत्री रूपा कुमारी बतायी गई है। यह घटना उसवक्त घटित हुई जब मासूम बच्ची खेलते-खेलते घर में चल रही स्टैंड फैन की तार में लगे जोड़ को पकड़ लिया। जोड़ के नंगे तार की चपेट में आने से उसे बिजली करंट लग गया। इसके बाद तत्क्षण बच्ची की मौत हो गई। नन्हीं बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद बसीपट्टी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...