बलरामपुर, मार्च 1 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय तहसील के विकास खंड गैसड़ी के ग्राम मुतेहरा गांव में विद्युत दुर्घटना में एक बालक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन द्वारा चिकित्सकीय प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा परिजनों से संपर्क कर हर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया है कि बालक के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है और इलाज का पूरा खर्च प्रशासन वहन करेगा। साथ ही नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी संचालित है, जिसे आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र प्रदान किया जाएगा। वहीं बच्चे को करंट लगने की घटना के बाद रविवार को एसडीएम तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी...