इटावा औरैया, मार्च 31 -- कस्बा लखना के नए नहर पुल के पास सोमवार रात गुमटी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में एक बंदर आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वह नीचे गुमटी के ऊपर आ गिरा, जिससे अंदर रखे सामान में आग लग गई। जिससे करीब 2.5 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। महेश्वरी मुहाल निवासी राहुल भोजवाल पुत्र प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी गुमटी में नगदी, नमकीन, बिस्कुट, फ्रीजर सहित अन्य सामान रखा था। आग लगने से करीब 35 हजार रुपये नकद समेत पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। पास में रह रहे उनके पिता प्रमोद कुमार ने धुआं उठता देखा और परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मंगलवार सुबह घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। लेखपाल राहुल चौबे के मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने की बात कही गई है।...