ललितपुर, जून 30 -- ललितपुर। छिटपुट बारिश के बाद विद्युत पोलों में करंट उतरने से मवेशियों की जान आफत में आ गयी है। सोमवार को मसौरा खुर्द में रहने वाले ग्रामीण मान सिंह पुत्र वृंदावन की भैंस गांव के अन्य मवेशियों के साथ गांव के बाहर गई हुई थी। शाम करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर के पास खुले तारों के संपर्क में भैंस आ आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास विद्युत पोल से चपककर दो गायों की करंट लगने से मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...