धनबाद, अप्रैल 12 -- खरखरी ओपी क्षेत्र के बंगला धौड़ा में शुक्रवार को करंट से दुधारू पशु की मौत के बाद ग्रामीणों और ब्लॉक दो क्षेत्रीय प्रबंधन के बीच शनिवार को क्षेत्रीय कार्यालय में वार्ता हुई। इसमें प्रबंधन ने पीड़ित गौतम कुमार सिंह को तत्काल मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसके बाद घटनास्थल से मृत मवेशी को हटाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोल और तारों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम न होने से अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने प्रबंधन से अविलंब मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। वार्ता में समाजसेवी जीतू यादव, गोरचंद कुमार, सुधन सिंह, जगरनाथ कुमार, बीडी यादव आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.