करंट से झुलसे 2 कांवड़िये, एक की दर्दनाक मौत; बिजली तार से छू गया ट्रॉली पर रखा डीजे
संवाददाता, अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में रविवार को कांवड़ियों से जुड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली इस हादसे का शिकार हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे अचानक सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से सट गया। तार के संपर्क में आते ही डीजे और ट्रॉली में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर दो कांवड़िया झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाज के दौरान एक कांवड़िया की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे। जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के पिपराइच मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बिजली के तार गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से ट्रॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.