अलीगढ़, अप्रैल 20 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रोहिना सिंहपुर गांव निवासी राजू पुंडीर पुत्र होडिल सिंह बीते 28 मार्च की शाम करीब 5 बजे अपने घर की बिजली लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराने लगे। परिजनों के मुताबिक, पिछले तीन हफ्तों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हो सका। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।मृतक अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र पंकज, मोनू, लवकुश, शिवा और एक पुत्री कल्पना को छोड़ गए हैं। घर के मुखि...