अलीगढ़, जून 20 -- अतरौली, संवाददाता। नगर के मोहल्ला आरके पुरम में पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए सात वर्षीय मासूम आयुष की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। बीते 11 जून को आयुष अपने चचेरे भाई आदित्य (4) के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग छत के ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आने से आयुष गंभीर रूप से झुलस गया था।स्थानीय सीएचसी और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के बाद परिजन उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान आज सुबह आयुष ने अंतिम सांस ली। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा के संपर्क में आकर करंट से किशोर की मौत मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...