अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। करंट से झुलसे बुलंदशहर के युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। एक दिन पहले उसे भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव नगला गरखी निवासी पुष्पेंद्र (25) पुत्र भोली सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार सोमवार को वह खेत में पानी लगा रहा था। तभी खेत में खड़े पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन से पेड़ में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान पुष्पेन्द्र ने दम तोड़ दिया। शाम को परिजन शव को बुलंदशहर लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान...