बागपत, मार्च 3 -- दाहा। सरौरा गांव में अपनी मां के साथ देवस्थल पर पूजा करने गया छात्र करंट से झुलस गया था। गंभीरावस्था के चलते उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने छात्र का एक हाथ काटकर उसकी जान बचाई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सरौरा गांव निवासी पूनम पत्नी बालेश्वर अपने नो वर्षीय बेटे राधे उर्फ रघु को साथ लेकर नलकूप के पास देवस्थल पर पूजन करने गई थी। बताया कि वह खेत में पहुंची, तो खेत की मेढ़ पर लगे कंटीले तारों को उसका बेटा राधे उर्फ रघु नीचे दबाकर उसके ऊपर से निकलना चाहा, लेकिन वह वहीं तार से चिपक गया। जिस पर मां पूनम ने शोर मचा दिया। प्रधान राजीव ने गैडबरा बिजली घर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। इसके बाद करंट लगने से झुलसे छात्र को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.