सहारनपुर, अप्रैल 3 -- पतंग उड़ाने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसे कक्षा दो के छात्र फरहान (8) के उपचार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने डीएम से गुहार लगाई है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद डीएम को आर्थिक मदद के लिए पत्र दिया है। नगर स्थित तल्हेड़ी चुंगी निवासी फहीम का पुत्र फरहान 7 मार्च को छत पर पतंग उड़ाने के दौरान घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। जिसका प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। गुरुवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने देवबंद पहुंचकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए डीएम से मुलाकात की। पुंडीर ने डीएम को पत्र देकर परिवार की आर्थिक मदद की मांग की। बताया कि फरहान का पिता फहीम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। आर्थिक तंगी की वजह से वह बच्चा का सही से उपचार ...