गोड्डा, फरवरी 16 -- मेहरमा, एक संवाददाता: मेहरमा चौंक के शीतला स्थान मुहल्ला की रहने वाली 45 वर्षीया पूनम देवी की मौत रविवार को बिजली के करंट लगने से हो गई। वह घर के चापाकल में लगे मोटर से स्नान करना चाह रही थी कि तभी अचानक मोटर में बिजली का करंट आ गया। जिसमें स्पर्श हो जाने के कारण वह काफी झुलस गई। आनन-फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से उसके शव को घर लाया गया। जहां स्वजन दहाड़ मार कर रोने लगे। उसके पति ब्रह्मदेव पासवान और पुत्र दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची।कानूनी प्रकिया पूरी करने के पश्चात शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजना चाहा। परंतु स्वजनों ने पति और पुत्र के वापस घर आने तक शव को अंत्य...