समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- उजियारपुर। प्रखंड के अंगार गांव में बिजली के हाई टेंशन तार पर बैठी एक पक्षी करंट लगने से झुलसकर गेंहू के खेत में गिरी। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें अंगार गांव के अर्जुन यादव व रामसुहाग राय के लगभग एक बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया। नुकसान हुये फसल का अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपए लगाया गया है। हालांकि सूचना पर अंगारघाट थाना की अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे अन्य खेतो में लगी गेंहू की फसल जलने से बच गयी। जानकारी देते हुए अग्निशमन वाहन चालक दिलीप कुमार ने बताया की उन्हें जैसे ही सूचना मिली फौरन अपने सहयोगी सुनीता कुमारी व बिनोद कुमार पासवान के सहयोग से धधकते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया की अगलगी का हादसा खेत के ऊपर से गुजरी 11 हजार बोल्ट के नंगे तार पर बैठी चिड़ि...