उन्नाव, अप्रैल 11 -- चकलवंशी। पंखे का प्लग लगाते वक्त एक गर्भवती करंट की चपेट आ गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। आसीवन थानाक्षेत्र के पेसारी गांव निवासी शिवमंगल की पत्नी 24 वर्षीय रोशनी छह माह की गर्भवती है। शुक्रवार देर रात घर के अंदर कमरे में पंखे का प्लग लगा रही थी। तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर उठे परिजनों ने लाठी-डंडे के सहारे अलग किया तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। पति शिवमंगल ने गंभीर हालत में उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...