बरेली, मई 15 -- मीरगंज। सुजातपुर गांव में शुक्रवार दोपहर में आड़ू के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ते समय किशोर आतिव पुत्र मुन्ने खां को करंट लगा। जिससे आतिव झुलस गया। घटना के समय उसके माता-पिता खेत पर थे। पड़ोसी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आड़ू के पेड़ के पास से बिजली का तार कटा था। ग्रामीणों ने बताया इसी से किशोर को करंट लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...