वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। भक्ति नगर गेट नंबर-4 के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शुक्रवार शाम 15 वर्षीय आयुष जायसवाल गंभीर रूप से झुलस गया। उसके हाथ, पैर और पीठ में गहरे जख्म हो गए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, शनिवार को चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना दौलतपुर उपकेंद्र के अधिकरियों को दी गई थी। मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों ने सिर्फ औपचारिकता निभाई। अग्रह के बाद भी अभियंताओं ने न तो हाईटेंशन तार हटवाया और न ही तार टाइट कराया। इससे परिजनों में आक्रोश है। दौलपुर उपकेंद्र के जेई पंकज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना शनिवार को मिली। एसडीओ के साथ मौक पर जाकर सर्वे किया गया। रविवार को पोल लगाकर हाइटेंशन तार ऊंचा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.