बिहारशरीफ, मार्च 30 -- करंट से घायल मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। करंट से घायल हुए मिस्त्री प्रदीप कुमार की सोमवार को इलाज के दौरान पावापुरी में मौत हो गई है। जबकि, घायल मजदूर चंदन कुमार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि 22 मार्च को शहर के बंगाली पर मोहल्ले में मकान बनाने के दौरान लोहे का सरिया हाई टेंशन तार में सट गया था, जिससे मजदूर और मिस्त्री घायल हो गये थे। दोनों को इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया था। दोनों शहर के कटरा चौक के निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.