बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- सारे थाना क्षेत्र के गोड़वापर गांव के पास हुआ हादसा जाना गांव के पास एक घंटे जाम रही बिहारशरीफ-बरबीघा सड़क खेत जाने के दौरान जमीन पर गिरे तार के संपर्क में आये किसान फोटो : अस्थावां मौत-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजन। अस्थावां, निज संवाददाता।

किसान की मृत्यु के कारण सारे थाना क्षेत्र के गोड़वापर गांव के पास बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गयी। ग्रामीणों की मानें तो जमीन पर पहले से ही बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। खेत जाने के दौरान किसान, तार के संपर्क में आ गये। हादसे में कपिल यादव के 38 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र यादव की मौत हो गयी। हादसे से नाराज लोगों ने एनएच 33, बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग को जाना गांव के पास करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। जाम से गाड़ियों की ल...