भदोही, अप्रैल 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अमवां माफी गांव में बुधवार को सायंकाल बिजली करंट लग जाने से 30 वर्षीय लक्ष्मण यादव अचेत हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उक्त गांव निवासी लक्ष्मण यादव मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में तार लगा रहे थे। हाथ के पास चार्जर का तार कटा हुआ था। जिससे करंट लग गया। परिवार के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए, जहां पर हालत में सुधार बताया गया है। युवक के करंट से गिरने की आवाज सुनकर कमरे में स्वजन पहुंचे और समय पर अस्पताल पहुंचाने का काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...