प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- होली पर बुधवार शाम करंट लगाकर युवक की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने नशे में करंट लगाने की बात कही। रानीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी हीरालाल यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु यादव को राजेश सरोज उर्फ राजाबाबू शाम को होली खेलने के लिए अपने घर ले गया। इस दौरान करंट लगाकर प्रियांशु की हत्या कर दी। मामले में मृतक के पिता हीरालाल की तहरीर पर राकेश उर्फ राजाबाबू और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। एसओ प्रभात सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी राजेश उर्फ राजाबाबू को नरसिंहगढ़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि होली के मौके पर वह अधिक नशे में था। कुछ विवाद होने पर करंट लगाकर प्रियांशु की हत्या कर दी।शुक्रवार को पूर्व व...