आगरा, फरवरी 21 -- थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की बौध नगर निवासी मीनाक्षी ने 18 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उन्होंने पति दीपक समेत 6 ससुरालियों पर करंट लगाकर जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मीनाक्षी ने बताया कि 16 फरवरी को मारपीट और उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में समाज के दबाव में समझौता हो गया। आरोप है कि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 18 फरवरी को दीपक, सौरभ, नितेश, नरेन्द्र, सुनीता और सोनदेई ने मिलकर मारपीट की। गाली गलौज की। गलत हरकतें कीं। उन्हें घर से निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि करंट लगाया और गला दबाया। वह बाल बाल बचीं। अब उन्हें मकान में नहीं रहने दिया जा रहा है। उनकी अबोध बच्ची की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.