दुमका, जुलाई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरका गांव में गुरुवार की सुबह पंखा चालू करते समय करंट लगने से 48 वर्षीय अधेड़ विसर्जन राय की दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान विसर्जन राय सुबह ही खेत की जुताई करने के लिए निकल गया था। करीब 9 बजे घर वापस आया और गर्मी लगने पर टेबुल पंखा चलाने के लिए जैसे ही प्लग लगाया तो कटे तार से किसान को करंट का झटका लगा और व नीचे गिर पड़े। उनके चिल्लाने पर घर के लोग दौड़ कर आए और बेहोश की हालत में इलाज के लिए दुमका के पीजेएमीएच लेकर आए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने बताया कि तार पहले से कटा था, जैसे ही प्लग पर लगाया तो कटे...