बांका, मार्च 6 -- बौंसी, निज संवाददाता। बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के खोरीमोह गांव में करंट लगने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोती सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार को बांका सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई योगेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात मोती सिंह घर पर बाजा बजा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...