देवरिया, मार्च 16 -- पकड़ी बाजार। क्षेत्र के फतेहपुर गांव में रविवार को एक बन्दर की करंट लगने से मौत हो गई। गांव के लोगों के सहयोग से युवकों ने गाजाबाजा के साथ बन्दर का शवयात्रा निकाली।जिसके बाद श्मशान घाट पर ले जाकर विधान पूर्वक उसका दाह संस्कार किया। इस दौरान राम सिंगार चौहान, टैचुन पाल, सन्तोष चौहान, राणा चौहान, वतन पाल, किशन यादव, पंकज पाल, सुमित रावत आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...