वाराणसी, अगस्त 7 -- चोलापुर, संवाद। धरसौना गांव में गुरुवार रात भारतीय सेना के जवान 28 वर्षीय सुनील यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास की इलाकों में मातम छाया है। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भोला यादव के बेटे सुनील बरेली में जाट रेजीमेंट में तैनात थे। सुनील के बेटे का शुक्रवार को मुंडन संस्कार होना था। इसके लिए वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। गुरुवार रात घर में इन्वर्टर लगा रहे थे, उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। पत्नी के चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। इलाज के लिए छावनी स्थित आर्मी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से उनके पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेटकर सेना के वा...