शामली, मई 18 -- कैराना। विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पानीपत के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नगर के खुरगान रोड इलाके में शनिवार देर रात बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सूचना मिलने पर संविदा लाइनमैन उस्मान निवासी गांव मामौर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। जहां उस्मान बिजली पोल पर चढ़कर तारों को दुरुस्त कर रहा था। बताया जा रहा है कि तभी अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- करंट लगने से खम्भे से गिरा लाइनमैन, गंभीर इसके बाद परिजन उसे पानीपत के एक ...