मेरठ, मार्च 6 -- भावनपुर थाना के गांव दतावली के समीप ब्रिज बेयरिंग कारखाने में गुरुवार रात काम करने के दौरान करंट लगने से कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। भावनपुर एसओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए तहरीर नहीं दी। भावनपुर थाना के दतावली रोड ​स्थित ब्रिज बेयरिंग के कारखाने में नौचंदी थाना के जयदेवी नगर निवासी नितेश (41 वर्ष) गुरुवार रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे वेल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं काम कर रहे मजदूरों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल में भती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...