करंट लगने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव में शनिवार को करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान नीरपुर निवासी स्व. पलट चौधरी के 64 वर्षीय पुत्र महेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। इधर शनिवार की शाम पांच बजे सूचना के बाद चौथम थाना के एसआई भानु प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसे तीन पुत्र है। मृतक के पुत्र पवन चौधरी ने बताया कि उनका घर टीना का है। इसी दौरान बिजली का मेन लाइन से उसके घर में करंट आ गया। जलावन निकलने के दौरान करंट मार दिया। जिससे उनके पिता की मौत हो गई। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.