हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 5 -- यूपी के आगरा में शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुतकपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुतकपुर निवासी जगदीश पुत्र घीराम सिंह गांव में परचून की दुकान संचालित करने के साथ-साथ खेती-किसानी का कार्य भी करते थे। उनकी शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व शशि देवी के साथ हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां मोना और सोना तथा दो बेटे सूर्य और हेमंत शामिल हैं। बताया गया है कि श...