बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- शेखपुरा, हिंदुस्तान संवाददाता। हथियावां थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में बिजली का तार जोड़ने के दौरान एक मिस्त्री हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान बादशाहपुर निवासी 30 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में की गई है। वह अपने घर के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उच्च क्षमता वाले विद्युत तार की चपेट में आने से वह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...