करंट लगने से युवक की मौत, शादी समारोह में मचा हड़कंप
मथुरा, मई 1 -- थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा सर्विस रोड स्थित एक मैरिज होम में शुक्रवार रात कैटरिंग का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओमी निवासी राया, छटीकरा सर्विस रोड स्थित चाणक्य मैरिज होम में कैटरिंग टीम के साथ काम कर रहा था। बिजली की एक लाइन नीचे बिछी हुई थी। काम की आपाधापी में ओमी का पैर अचानक उस नंगे तार पर पड़ गया। पैर पड़ते ही उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह वहीं गिर पड़ा। मैरिज होम में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग उधर दौड़ पड़े। युवक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। शादी की खुशियों वाले घर में इस हादसे के बाद मातम पसर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.