लातेहार, अप्रैल 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत मायाबागी नगर गांव में शनिवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जेम्स लकड़ा (45) के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जेम्स लकड़ा घर में सीमेंट प्लास्टर करवाया था, जहां पानी जमा था। इसी दौरान वहां पहले से गिरी बिजली की तार के संपर्क में आने से करंट लग गया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। इसके बाद परिजन और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में मातम का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...