करंट लगने से युवक की मौत, चार माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
बस्ती, जून 13 -- बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी राजदेव यादव (28), पुत्र राधेश्याम यादव, की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटनाक्रम सुबह करीब 9 बजे राजदेव अपने घर में फ्रिज का बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पेशेवर जीवन बताया जाता है कि राजदेव गुजरात में एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की पढ़ाई की थी और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.