दरभंगा, मई 2 -- दरभंगा। बहेड़ी थाने के मोहनपुर में शनिवार की शाम करंट लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में बहेड़ी पीएचसी पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। देर शाम डीएमसीएच पहुंचने पर इमरजेंसी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। उनकी पहचान अनिल यादव की पत्नी रीता देवी (50) और उनकी बेटी सुमन कुमारी (16) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि शाम को रीता देवी घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान संपर्क में आने से वह बिजली के तार से सट गईं। यह भी पढ़ें- स्टे वायर में उतरे करंट से युवती झुलसी बताया जाता है कि दोनों की स्थिति गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...