दरभंगा, मई 18 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सोमवार की शाम सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। बिशनपुर थाने के गोढ़ियारी निवासी सत्तन दास की 28 वर्षीया पत्नी वसंती देवी 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बुघकारा गांव में अपने रिश्तेदार सुधीर चौपाल के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आई थी। घर की छत पर किसी काम से महिला जा रही थी। घर की छत से निकल रहे 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गई। यह भी पढ़ें- करंट लगने से महिला की हालत गंभीर इससे झटका लगने से वह छत से नीचे गिर गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी मदद की। उसे सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने...