हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव वार्ड नंबर-14 निवासी स्व.नदी राय के पुत्र मिलन राय की करंट लगने से सोमवार की सुबह मौत हो गई। यह हादसा सोनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार स्थित नहर के पास बिजली के पोल में सटने से हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। वही कागजी कार्रवाई के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजन लेकर गांव चले गए। गांव में शव पहुंचते ही चारों तरफ सन्नाटा छा गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों की एक ही बात जुबान पर थी कि मृतक के चार संतान है। अब पत्नी एवं सभी संतान का पालन भरण पोषण कौन करेगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक मिलन राय सोमवार की सुबह अपने घर से साइकिल ...