बिहारशरीफ, मई 11 -- करंट लगने से मजदूर की गयी जान बरबीघा के खरजम्मा मोहल्ले में हुआ हादसा निर्माणाधीन मकान में ढलाई का काम कर रहा था युवक बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के खरजम्मा मोहल्ले में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की ढलाई के काम में लगे एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के बभनीमा गांव निवासी सोनू पासवान के रूप में की गयी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि वह खरजम्मा मोहल्ले में कारू वर्णवाल के मकान में पहले तल्ले की ढलाई के काम में लगा था। इसी दौरान छत के उपर से गुर रहे 11 हजार वोल्ट बिजली तार के सम्पर्क में आकर झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मिशन थाना प्रभारी आदित्य रंजन ने बता...