रांची, मई 2 -- राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोकरो नदी किनारे राहे-सताकी सड़क के पास 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से शनिवार सुबह एक भैंसा की मौत हो गई। बताया गया कि डिस्क पंचर होने से तार जमीन पर गिरा हुआ था। घास चरते समय भैंसा करंट की चपेट में आ गया। मृत भैंसा कोकरोडीह गांव के शिवजी मुंडा का था, जिससे उन्हें करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर जिप सदस्य बादल महतो और उप प्रमुख उमेश महतो मौके पर पहुंचे तथा बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- सहुवारी में हाईटेंशन तार टूटने से भैंस की मौत, लाखों का सामान जला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...