कानपुर, जुलाई 18 -- पुखरायां, संवाददाता। देवराहट थाना क्षेत्र के सुजौर गांव का रहने वाला एक श्रमिक पुखरायां में एक सराफा कारोबारी के भवन निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। सरिया काटने के लिए प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसको किसी तरह अलग करने के बाद उसको गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सुजौर गांव निवासी पचास साल का रफीक पुखरायां कस्बे में पुलिस चौकी के पास रहने वाले सराफा कारोबारी अनिल सोनी के यहां मजदूरी करने आया था। यहां सरिया काटने वाली मशीन में प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उसको किसी तरह अलग करने के बाद गंभीर हालत में अन्य मजदूर उस...