करंट लगने से बहन के घर गए युवक की मौत
आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव में बहन के घर गए युवक की रविवार की रात करंट लगने से मौत हो गई। रात में वे फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भवतर गांव निवासी 48 वर्षीय रामाश्रय मजदूरी करते थे। रविवार को अपनी पत्नी केवली के साथ बहन कुसुम के घर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव में गए थे। रात में वे सो रहे थे। देर रात नींद खुलने पर पंखा हटाने लगे। इस दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आग गए। यह भी पढ़ें- फर्राटा पंखे से करंट लगने पर किसान की जान गई घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर रात करीब डेढ़ बजे लालगंज अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.