अल्मोड़ा, मई 4 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रानीधारा मार्ग में एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्रेस स्कूल के निकट बारिश के बीच एक बंदर ट्रांसफार्मर के पास उछलकूद कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ बंदर बुरी तरह झुलस गया। इससे बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। साथी की मौत के बाद वहां अन्य बंदरों का जमावड़ा लगा रहा। बाद में शव को अन्य बंदर अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- नगर में फिर बढ़ने लगी बंदरों की तादात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...