करंट लगने से प्राइवेट मिस्त्री की मौत
पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।करंट लगने से प्राइवेट मिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक की पहचान खुश्कीबाग मिलनपाड़ा निवासी राजेश साह (35) के रूप में हुयी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर मिस्त्री बगल के घर में बिजली ठीक करने गया था। जहां उसे करंट लग गया। आनन- फानन में उसे जीएमसीएच लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। यह भी पढ़ें- गोबरगढ़ा में करंट से 18 वर्षीय युवक की मौत यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आकर मिठाई व्यापारी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.