करंट लगने से पेंटर की मौत
बिल्ल्होर, अगस्त 14 -- घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल में एक घर में पुताई कर रहे पेंटर की करंट लगने से मौत हो गई। गांव निवासी 31 वर्षीय कपूर यादव पुताई का काम करता था। वह चार भाईयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी ललिता और दो बच्चे हैं। गुरुवार को कपूर बरीपाल में रहने वाले सन्तराम के घर पुताई करने गया था। जहां पुताई के दौरान पास में रखे इंवर्टर के करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में उसे घाटमपुर सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पंखे में उतरे करंट से मजदूर की गई जान थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.