गोपालगंज, मई 11 -- गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के भटवलिया बाजार में शनिवार को करंट लगने से एक हार्डवेयर दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भटवलिया गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार राम के रूप में की गई है। वह हीरामन राम के पुत्र थे तथा कोईनी पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके थे। बताया जाता है कि दिनेश कुमार राम अपनी हार्डवेयर दुकान पर सरिया निकालकर दे रहे थे। इसी दौरान सरिया में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...