दरभंगा, मार्च 15 -- दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के बनाडिहुली में करंट लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना शुक्रवार की है। बहेड़ी थाने की पुलिस ने शनिवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर ठाठोपुर निवासी सत्तन राम के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है। उसकी मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। सत्यम ठाठोपुर में अपने नाना के साथ रहता था। वह पहली कक्षा का छात्र था। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजन मनीष, मोती आदि ने बताया कि सत्यम पंचायत भवन परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान वह टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गया था। करंट लगने से उसकी हालत नाजुक हो गई थी। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे बहेड़ी पीएचसी पहुंचाया गया था। वहां चि...