भागलपुर, फरवरी 11 -- प्रखंड के अठनिया दियारा में मंगलवार को खेत में मक्का पटवन के दौरान अचानक बिजली का करंट लगने से एक होनहार युवक की मौत हो गई। यह घटना परिवार के लिए दूसरा बड़ा सदमा है, क्योंकि 2023 में बाढ़ के दौरान उसके बड़े भाई की भी डूबने से मौत हो चुकी थी। मृतक गोपाल कुमार, जो अंग्रेज यादव एवं दीपा देवी का दूसरा पुत्र था, खेत में काम कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार अभी बड़े बेटे राहुल कुमार की मौत के दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब दूसरे पुत्र को भी खो बैठा। परिवार में अब केवल दो बहनें ही बची हैं। माता-पिता एवं दोनों बहनें इस आकस्मिक घटना से सदमे में हैं तथा बदहवास होकर रो रही हैं। परिजन एवं ग्रामीण ढांढस बंधाने में जुटे हैं। मृतक के मामा राजद नेता मनोज भारती एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक य...